UP लेखपाल भरती 2019 | 6000 Posts | Apply Online
राजस्व लेखपालों के रिक्त करीब 6,000 पदों पर भर्ती की तैयारी है। राजस्व परिषद के चेयरमैन प्रवीर कुमार के अनुसार भर्ती संबंधी प्रस्ताव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजने की कार्यवाही नए सिरे से शुरू की है। योगी सरकार ने समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती में इंटरव्यू की व्यवस्था समाप्त कर दी है। पहली बार भर्ती बिना इंटरव्यू के होगी। इसके पहले लेखपालों का चयन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के जरिए होता रहा है। योगी सरकार ने समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती में इंटरव्यू की व्यवस्था समाप्त कर दी है। इंटरव्यू की व्यवस्था समाप्त होने के बाद लेखपालों की यह पहली भर्ती होगी। 6000 नई नियुक्तियां होने से भूमि संबंधी विवाद के निस्तारण में तेजी आने की संभावना है।
पिछले दिनों लेखपाल संघ ने रिक्त पदों पर भर्ती का मामला राजस्व परिषद चेयरमैन के सामने उठाया था। लेखपाल संघ के महामंत्री ब्रजेश श्रीवास्तव के अनुसार पद रिक्त होने से भूमि विवाद में पैमाइश जैसे सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य में समय लग रहा है। इससे इन मामलों को हल करने में देरी हो रही है।
आगे पढ़ें
विभाग - राजस्व परिषद
पद का नाम - लेखपाल
पद - 6000
कार्यस्थल - उत्तर प्रदेश
वेतन - 40000 रुपए हर महीने
योग्यता - 10वी या बारवी पास होना अनिवार्य।
आयु सीमा - 18 साल से 40 साल तक।
आवेदन करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए।
आवेदन करने की अंतिम तिथि है 15 अगस्त 2019